गाजीपुर, सितम्बर 2 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर जनपद में निष्प्रयोज्य एवं अत्यंत जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण का अभियान तेजी से चल रहा है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देशन में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों की निगरानी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कराई जा रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के अनुसार जनपद में कुल 196 जर्जर विद्यालय भवन चिह्नित किए गए हैं। इनमें से अब तक 171 भवनों का सुरक्षित ध्वस्तीकरण पूरा कराया जा चुका है। इस तरह करीब 87 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है, जबकि 25 जर्जर भवनों का ध्वस्तीकरण अभी शेष है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शेष भवनों से संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को व्यक्तिगत निगरानी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई ज...