गाजीपुर, जुलाई 8 -- Ghazipur News: करंडा। ब्लॉक के दीनापुर ग्राम सभा में किसानों की सिंचाई समस्या का समाधान अब तक नहीं हो सका है। भारतीय जनता युवा मोर्चा करंडा मंडल अध्यक्ष हर्ष सिंह ने बताया कि 20 जून को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और अधिशासी अभियंता, नलकूप प्रखंड द्वितीय गाजीपुर को समस्या से अवगत कराया गया था। उन्होंने बताया कि राजकीय नलकूप चालू होने के बावजूद खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए अतिरिक्त आउटलेट नहीं लगाया गया है, जिससे किसानों को सिंचाई में परेशानी हो रही है। उन्होंने किसानों की समस्या दूर करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Hapur News: किसानों और ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से वार्ता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...