गाजीपुर, अक्टूबर 11 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम पंचायत जमीन सन्दल के रजहटी गांव में पानी की टंकी का सबमर्सिबल पंप खराब होने से पिछले दस दिनों से जलापूर्ति ठप है। इससे फत्तेपुर गांव के करीब 150 घरों के एक हजार ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। हैंडपंपों से खारा पानी निकलने के कारण ग्रामीणों को पीने और खाना बनाने के लिए दूसरे गांवों से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीण अभिषेक यादव, राकेश गोड़, अंकित राजभर और उमाशंकर राजभर ने बताया कि गांव के अधिकांश हैंडपंपों का पानी खारा है। इसका इस्तेमाल नहाने, कपड़े धोने और अन्य घरेलू कार्यों में किया जाता है। पीने के पानी के लिए ग्रामीण टंकी की आपूर्ति पर निर्भर हैं। पंप खराब होने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। जलापूर्ति बंद होने से महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना ...