गाजीपुर, जुलाई 16 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड सैदपुर की ग्राम पंचायत जमीन संदल का पंचायत भवन बदहाल व्यवस्था और अधिकारियों की उदासीनता का शिकार बना हुआ है। गांव स्तर पर सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बने पंचायत भवन में कर्मचारी नियमित रूप से नहीं बैठते, जिससे ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह ठप हैं। नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को पंचायत भवन परिसर में प्रदर्शन कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और शीघ्र व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, पेंशन तथा परिवार रजिस्टर की नकल जैसी सुविधाएं पंचायत भवन से नहीं मिल रही हैं। इसके लिए लोगों को सैदपुर तहसील के चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है।ग्रामीणों ने बताया...