गाजीपुर, जुलाई 28 -- Ghazipur News: भांवरकोल। जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) राजन राय ने सोमवार को ग्राम पंचायत मच्छटी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन पर ताला लटका मिला और परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह बदहाल पाई गई। पंचायत सहायक भी निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं मिले। डीडीओ द्वारा ग्राम विकास अधिकारी सोनू से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने खेल मैदान और कूड़ा निस्तारण केंद्र का भी निरीक्षण किया, जहां सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। गांव में जगह-जगह गंदगी फैली होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। लापरवाही को गंभीर मानते हुए डीडीओ ने बीडीओ प्रेमचंद, सहायक विकास अधिकारी मानबहादुर सिंह और एडीओ पंचायत अजय मिश्रा को जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध तत्काल प...