गाजीपुर, सितम्बर 5 -- Ghazipur News: कठवामोड़। क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों को श्रद्धालुओं ने आकर्षक ढंग से सजाया। रंग-बिरंगी झालरों और विद्युत रोशनी से सजे मंदिर देर रात तक जगमगाते रहे। मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। नोनहरा थाना परिसर में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं। थानाध्यक्ष विवेक तिवारी की देखरेख में थाना परिसर को भव्य रूप दिया गया था। झालर-बत्ती से सजा पूरा परिसर आकर्षण का केंद्र बना रहा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर थाना परिसर स्थित मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। यह भी पढ़ें- Siwan News जन्माष्टमी पर गांवों में भी धूम, मठ-मंदिरों को है सजाया गया इस दौरान थाना परिसर में भंडारे का ...