गाजीपुर, अगस्त 30 -- Ghazipur News: खानपुर। नुरुद्दीनपुर में सिंचाई के लिए नदी पर स्थापित तैरते पंप स्टेशन का रंग-रोगन कर चमका दिया गया है, लेकिन इससे जुड़ी करीब ढाई किलोमीटर लंबी नहर अब भी बदहाल है। नहर के लगभग डेढ़ किलोमीटर हिस्से में झाड़ियां और जंगल उग आए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंप स्टेशन के कुछ उपकरण नए लगाए गए हैं, जबकि चक वॉल्व, वैक्यूम पंप, पावर केबल और स्विच वॉल्व सहित कई पुराने उपकरणों की सर्विसिंग कर पेंट कर दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार पंप स्टेशन से करीब एक दर्जन गांवों के खेतों की सिंचाई होती है। इसके बावजूद यहां स्थायी कर्मचारी तैनात नहीं है। फिलहाल एक अस्थायी निजी कर्मचारी के भरोसे स्टेशन की देखरेख हो रही है। नहर के करीब एक किलोमीटर हिस्से की सफाई कराई गई है, जबकि आगे का डेढ़ किलोमीटर हिस्सा झाड़ियों से घिरा है। ग...