Ghazipur News: नीचे लटक रहे हाईटेंशन तार से हादसे का खतरा
गाजीपुर, सितम्बर 9 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के महना गांव स्थित यादव डेरा में मुख्य सड़क किनारे लगा हाईटेंशन विद्युत पोल लंबे समय से झुका हुआ है। पोल के झुकने से बिजली के तार भी काफी नीचे लटक गए हैं, जिससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और राहगीरों के बीच हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से पोल को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार यादव डेरा की मुख्य सड़क से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में झुका पोल और नीचे लटके हाईटेंशन तार कभी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकते हैं। बारिश और तेज हवा के दौरान पोल गिरने या तार टूटने का खतरा और बढ़ जाता है। यह विद्युत लाइन भदौरा विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति करती है। विद्युत विभाग के एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि मामला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.