गाजीपुर, अगस्त 1 -- Ghazipur News: गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के प्रीतम नगर बंशीबाजार स्थित एक निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोर 7.5 केवी का जनरेटर चुरा ले गए। चितनाथ निवासी सुनील केशरी ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि मकान की ढलाई के लिए उन्होंने अपने पड़ोसी राकेश यादव से जनरेटर मांगकर लगाया था। रात के दौरान अज्ञात चोर जनरेटर चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...