गाजीपुर, नवम्बर 26 -- Ghazipur News: मरदह/कठवामोड़, हिन्दुस्तान टीम। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर नोनहरा थाना क्षेत्र के सुसुंडी गांव के पास गुरुवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाला युवक रिश्तेदारी में शादी का निमंत्रण करने के बाद घर लौट रहा था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।जंगीपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर उर्फ क्यामपुर निवासी रमेश यादव के 25 वर्षीय पुत्र जितेंद्र यादव उर्फ मुलायम गुरुवार शाम टोल प्लाजा पर ड्यूटी करने के बाद मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के फकराबाद गांव में रिश्तेदारी में शादी में शरीक होने गया था। जहां से लौटते समय सुसुंडी गांव के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मुलायम तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर और अभी अविवाहित था। वह मिर्ज...