Ghazipur News: निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 50 से अधिक लोगों की हुई जांच
गाजीपुर, अक्टूबर 29 -- Ghazipur News: करंडा। सिकंदरपुर ग्राम पंचायत सचिवालय में मानव सेवा संघ आरोग्य आश्रम की ओर से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 50 से अधिक लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। जांच के दौरान 10 से अधिक लोगों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई। इनके अगले महीने निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था कराई जाएगी। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को नेत्र चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराना और आंखों से संबंधित बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। मरीजों को जांच के साथ आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। इस अवसर पर विनोद कुमार सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, लियाकत अली खान, पुरुषोत्तम सिंह, प्रिंस सिंह, रामबिलास पासवान, विकास सिंह गौतम, शुभम सिंह 'अंशु' और रियाज अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: शिविर में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.