Ghazipur News: नाबालिग किशोरी को ले जाने के मामले में बाल अपचारी हिरासत में
गाजीपुर, सितम्बर 9 -- Ghazipur News: भांवरकोल। थाना पुलिस ने बुधवार को नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित बाल अपचारी को जसदेवपुर मोड़ से अभिरक्षा में लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे किशोर बोर्ड न्यायालय में प्रस्तुत किया। पुलिस के अनुसार किशोरी के पिता ने 13 अगस्त को थाने में तहरीर देकर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी शेरपुर विपिन कुमार सिंह पुलिसकर्मियों के साथ जसदेवपुर मोड़ पहुंचे और वांछित बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.