गाजीपुर, अक्टूबर 8 -- Ghazipur News: बारा, हिन्दुस्तान संवाद। गहमर गांव के मैगराय पट्टी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक विष्णु दत्त पांडे के पुत्र प्रत्यूष कुमार पांडे का नागरिक विमानन में सहायक निदेशक के पद पर चयन होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। छह अक्टूबर को उनके चयन की जानकारी मिलते ही परिजनों, मित्रों और शुभेच्छुओं ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रत्यूष की प्रारंभिक शिक्षा गहमर इंटर कॉलेज में हुई, जबकि उच्च शिक्षा उन्होंने प्रयागराज से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में इंस्पेक्टर के रूप में करियर शुरू किया। सेवा के दौरान सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। कार्यकुशलता और अनुशासन के चलते बाद में उन्हें सिविल एविएशन में सुरक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी मिली। अब उ...