गाजीपुर, नवम्बर 1 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित एक निजी आईटीआई संस्थान में प्रस्तावित जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत प्रगणकों और सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण रविवार को भी जारी रहा। सातवें और 11वें बैच के प्रशिक्षण के दूसरे दिन स्मार्ट टीवी के माध्यम से डिजिटल आंकड़े दर्ज करने की तकनीकी जानकारी दी गई। प्रशिक्षक दीपक सिंह और रविंद्र कुमार ने मोबाइल ऐप और सीएमएमएस पोर्टल का लाइव डेमो देकर व्यावहारिक अभ्यास कराया। इस दौरान 40 निर्धारित प्रश्नों, डिजिटल साक्षरता और माता-पिता के जन्मस्थान से जुड़े नए बिंदुओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने परिवार के मुखिया सहित सभी सदस्यों का विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: नागरिकों को स्व-गणना के प्रति करें जागरू...