गाजीपुर, अगस्त 14 -- Ghazipur News: खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। शारदा सहायक खंड-36 के तहत आने वाले औड़िहार और अमुवारा रजवाहा में पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने से किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। धान की फसल इस समय बढ़वार के दौर में है और उसे नियमित सिंचाई की जरूरत है। नहरों में पानी नहीं आने से खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं। ऐसे में किसानों के सामने धान की फसल बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। किसानों का कहना है कि नहरों में पानी नहीं आने से निजी नलकूप की सुविधा से वंचित किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई स्थानों पर रजवाहे सूखे पड़े हैं और उनमें झाड़ियां तक उग आई हैं। महंगे दामों पर निजी नलकूप से पानी खरीदकर फसल की सिंचाई करना किसानों के लिए मुश्किल हो रहा है। विभागीय आश्वासन के बावजूद समय से पानी नहीं मिलने से किसानों में नाराजगी है। किसानो...