Ghazipur News: नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें युवा
गाजीपुर, अगस्त 19 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, माउंट आबू के तत्वावधान में बुधवार को हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जमानियां के संगोष्ठी कक्ष में 'नशा मुक्त भारत' अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्रीनिवास सिंह ने की। ब्रह्मकुमारी काजल बहन ने कहा कि स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए नशामुक्ति बेहद जरूरी है। नशा व्यक्ति के शरीर के साथ उसके मन, सोच और परिवार को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर सकारात्मक ऊर्जा के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। ब्रह्मकुमारी मेघा बहन ने शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को नशामुक्त समाज बनाने की सामूहिक प्रतिज्ञा दिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.