गाजीपुर, अक्टूबर 8 -- Ghazipur News: जखनियां, हिन्दुस्तान संवाद। एलआईसी की शाखा में सीएलआईए की बैठक शाखा प्रबंधक चंचल कुमार मौर्य की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने सीएलआईए और अभिकर्ताओं को नव व्यवसाय बढ़ाने और निगम की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल करने के लिए आवश्यक रणनीति और कार्ययोजना की जानकारी दी। शाखा प्रबंधक ने कहा कि नव व्यवसाय निगम की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार है। अभिकर्ताओं को अधिक से अधिक संभावित ग्राहकों से संपर्क कर उनकी जरूरतों को समझते हुए उपयुक्त बीमा योजनाओं की जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने नियमित संपर्क, बेहतर सेवा और लक्ष्य के प्रति समर्पण पर जोर दिया। बैठक में सीएलआईए और अभिकर्ताओं को निर्धारित अवधि में नव व्यवसाय का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। प्रतियोगिता में सफलता के लिए नए संभावित ग्राहकों से संपर्क,...