गाजीपुर, अक्टूबर 31 -- Ghazipur News: जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सभासदों का 24 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को समाप्त हो गया। डीएम अनुपम शुक्ला ने राइफल क्लब में सभासदों से वार्ता कर नए गृहकर की वसूली पर एक महीने तक रोक लगाने का निर्देश दिया। साथ ही वार्डों की समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। सभासदों ने आरोप लगाया कि बोर्ड की सर्वसम्मति और एडीएम के निर्देश के बावजूद नए गृहकर की वसूली की जा रही है। इसके अलावा सफाई, स्ट्रीट लाइट, खड़ंजा और टूटी गलियों की मरम्मत सहित विकास कार्य बाधित हैं। डीएम ने ईओ संतोष कुमार को इन समस्याओं का तीन दिन में निस्तारण करने का निर्देश दिया। सभासदों से 10 प्रमुख विकास कार्यों की सूची लेकर संबंधित अधिकारियों को एक दिन में नापी और स्टीमेट तैयार क...