गाजीपुर, अक्टूबर 11 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। विंध्याचल में शारदीय नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। इसके तहत 11 से 26 अक्टूबर तक विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर सात जोड़ी ट्रेनों को दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है। इससे मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार, गाड़ी संख्या 12141 लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस रात 10:30 बजे विंध्याचल पहुंचेगी और 10:32 बजे रवाना होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 12142 पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस शाम 4:05 बजे पहुंचकर 4:07 बजे प्रस्थान करेगी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: विंध्याचल में लगने वाले नवरात्रि मेला को लेकर ट्रेनों का होगा अ...