गाजीपुर, अक्टूबर 5 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर सोमवार शाम कोतवाली परिसर में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। नायब तहसीलदार विश्राम यादव और क्षेत्राधिकारी शुभम वर्मा की मौजूदगी में पंडालों की सुरक्षा, विद्युत सजावट, यातायात और मूर्ति विसर्जन की तैयारियों पर चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- Balrampur News: डीजे संचालन और मूर्ति विसर्जन को लेकर आयोजकों को दिए दिशा-निर्देशसुरक्षा उपाय अधिकारियों ने बताया कि नवमी के दिन नगर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर चार पहिया वाहनों का प्रवेश नियंत्रित किया जाएगा। सभी समितियों से मूर्ति विसर्जन की तिथि की जानकारी मांगी गई, ताकि उसी के अनुसार सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाई जा सके। ...