गाजीपुर, जुलाई 9 -- Ghazipur News: मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। मरदह थाना क्षेत्र के नोनरा गांव में सिंचाई के लिए नलकूप चालू करते वक्त स्टार्टर में करंट उतर गया। इसकी चपेट में आने से गांव निवासी रणधीर सिंह अचेत हो गए। ग्रामीण उन्हें अचेतावस्था में उपचार के लिए मरदह सीएचसी ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी निशा सिंह के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार नोनरा निवासी 45 वर्षीय रणधीर सिंह गुजरात के सूरत में रहकर ऑटो चलाते थे। इसी से परिवार का जीविकोपार्जन करते थे। एक माह पूर्व घर आये थे। इनकी मृत्यु के बाद दो पुत्रियां 19 वर्षीय कशिश सिंह, 17 वर्षीय अंजली सिंह और 12 वर्षीय पुत्र राज सिंह की देखभाल एवं जीविकोपार्जन करने वाला कोई नहीं बचा है। पत्नी, बच्चियों के रोने-बिलखने से दुःखी है। परि...