Ghazipur News: नरवा घाट पर सुलभ शौचालय और स्नानघर निर्माण की मांग
गाजीपुर, अगस्त 8 -- Ghazipur News: गहमर। गंगा किनारे स्थित नरवा घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुलभ शौचालय और स्नानघर निर्माण की मांग उठी है। गहमर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर कुमार सिंह गहमरी ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र सौंपकर जनहित में सहयोग और स्वीकृति देने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि घाट पर गहमर और आसपास के क्षेत्रों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पूजा-पाठ और दाह संस्कार के लिए पहुंचते हैं। छठ पूजा समेत अन्य धार्मिक अवसरों पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। शौचालय और स्नानघर की सुविधा नहीं होने से विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और दूर-दराज से आने वाले लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने जनहित में शीघ्र सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.