गाजीपुर, अक्टूबर 24 -- Ghazipur News: गाजीपुर। दिलदारनगर नगर में सार्वजनिक यूरिनल की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों, यात्रियों और राहगीरों को काफी दिक्कत होती है। नगर में सार्वजनिक स्थानों पर यूरिनल की व्यवस्था नहीं होने से स्वच्छता पर भी असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत से प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सार्वजनिक यूरिनल का निर्माण कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...