Ghazipur News: नगर में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप
गाजीपुर, सितम्बर 19 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। लगातार बारिश के बाद नगर क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। नालियों और गड्ढों में जमा पानी मच्छरों के पनपने का कारण बन रहा है। शाम होते ही मच्छरों की संख्या बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत से जलजमाव वाले स्थानों पर दवा का छिड़काव और फॉगिंग कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते सफाई और फॉगिंग नहीं हुई तो बीमारी फैलने का खतरा बढ़ सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.