गाजीपुर, सितम्बर 21 -- Ghazipur News: सादात। बहरियाबाद थाना क्षेत्र की रायपुर निवासी नीतू पाल के साथ यूपीआई के जरिए 26,000 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई थी। पीड़िता ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई रकम को होल्ड कराया और एमआरएम पोर्टल के माध्यम से पूरी राशि पीड़िता के खाते में वापस ट्रांसफर करा दी। इस सफलता पर पीड़िता ने प्रभारी निरीक्षक वासुदेव प्रसाद, कांस्टेबल अंकित कुशवाहा और अनुराग वर्मा की पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...