Ghazipur News: धूप-छांव के बीच बढ़ी उमस, कई क्षेत्रों में हुई बारिश
गाजीपुर, जुलाई 9 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। जिले में गुरुवार को मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह से ही धूप और बादलों की आवाजाही के बीच उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। दोपहर बाद जिले के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश होने से मौसम में कुछ राहत महसूस की गई, हालांकि बारिश के बाद उमस का असर फिर बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होने के कारण वातावरण में नमी बनी रही और लोगों को गर्मी और चिपचिपाहट का सामना करना पड़ा। जिले के करंडा, चोचकपुर और जंगीपुर क्षेत्र में बारिश दर्ज की गई। कई स्थानों पर हल्की बारिश के कारण सड़कों और गलियों में पानी जमा हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों ने बारिश को फसलो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.