गाजीपुर, अक्टूबर 27 -- Ghazipur News: सेवराई, हिन्दुस्तान संवाद। समर्थन मूल्य योजना के तहत धान खरीद शुरू होने से पहले ही किसान पंजीकरण पोर्टल की तकनीकी खामियों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गाटा विवरण में त्रुटि, एग्री स्टैक के पुराने आंकड़ों और धान क्रय केंद्रों की स्वचालित मैपिंग को लेकर समस्याएं सामने आई हैं। किसानों का कहना है कि इन खामियों का समाधान नहीं हुआ तो वे अपनी पूरी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर नहीं बेच पाएंगे। इन्हीं समस्याओं को लेकर तहसील क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने किसान नेता एवं तहसील अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में 26 तारीख को प्रयागराज में आयोजित किसान सम्मेलन में भाग लिया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: सर्वर न चलने से किसान नहीं करा पा रहे हैं पंजीकरण भानु प्रताप सिंह ने बताया कि किसान यूनियन के राष्ट...