Ghazipur News: धान के खेत में मिला 12 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
गाजीपुर, अक्टूबर 8 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के नाउचक सगरा गांव में गुरुवार सुबह धान के खेत में करीब 12 फीट लंबा विशाल अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। खेत में अजगर होने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आसपास के गांवों से भी लोग अजगर को देखने पहुंच गए। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। गांव निवासी रामबचन यादव 'बचाऊ' सुबह धान के खेत में गोबर फेंकने जा रहे थे। इसी दौरान धान की फसल के बीच उन्हें विशाल अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर वह घबरा गए और तत्काल इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। कुछ ही देर में खेत के आसपास लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों के अनुसार, अजगर ने नीलगाय के एक बच्चे को निगल लिया था, जिससे उसका पेट काफी फूला हुआ नज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.