Ghazipur News: दौलतपुर में निःशुल्क डिजिटल लाइब्रेरी का हुआ शुभारंभ
गाजीपुर, अगस्त 27 -- Ghazipur News: सैदपुर। क्षेत्र के दौलतपुर गांव स्थित पंचायत भवन में बुधवार को निःशुल्क डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने फीता काटकर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की। ग्राम प्रधान संजय यादव द्वारा पंचायत भवन के दो कक्षों में लाइब्रेरी स्थापित कराई गई है। शासन से सैदपुर क्षेत्र में 17 डिजिटल लाइब्रेरी की स्वीकृति मिली है, जिसमें दौलतपुर की यह पहली लाइब्रेरी है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमाशंकर सिंह काठू ने कहा कि डिजिटल संसाधनों की निःशुल्क सुविधा से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लाभ मिलेगा। यह भी पढ़ें- Siwan News दरौली में पंचायत सचिवालय में खुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.