गाजीपुर, अगस्त 7 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के दौलतपुर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को हटवा दिया। टीम ने भूमि की पैमाइश कर सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया और मौके पर ग्राम समाज की भूमि का बोर्ड भी लगवा दिया। भूमि प्रबंधक समिति की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पूर्व में पांच नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोप था कि कुछ लोगों ने वाहनों और ट्रैक्टर के माध्यम से ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया था। विरोध करने पर धमकी देने और असलहा लहराने का भी आरोप लगाया गया था। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मॉडल स्कूल की जमीन पर कब्जे की कोशिश मामले की पुलिस जांच कर रही है। एफआईआर के कानूनगो महेंद्र अमरनाथ के नेतृत्व म...