गाजीपुर, जुलाई 6 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। सरकार भले ही परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएं देने के दावे कर रही हो, मगर जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। बीते दो वर्षों में गाजीपुर के परिषदीय स्कूलों से 1.11 लाख बच्चों का नामांकन घट गया है। इससे साफ है कि शिक्षण कार्य की गुणवत्ता सुधारने के नाम पर करोड़ खर्च करने के बाद भी अभिभावकों का मोह सरकारी स्कूलों से भंग हो रहा है। गाजीपुर के 2266 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सत्र 2024-25 में बच्चों की संख्या तीन लाख 25 हजार थी। स्कूलों में बच्चों की संख्या और बढ़ाने व संसाधनों को मजबूत करने के लिए शासन स्तर से कई महत्वाकांक्षी योजना शुरू हुई। जिसके तहत ब्लॉक और जिला स्तर के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को एक-एक विद्यालय गोद दिया गया। उद्देश्य था कि 20 बिंद...