गाजीपुर, सितम्बर 21 -- Ghazipur News: गाजीपुर, संवाददाता। दुधारू पशु गायों में होने वाले लंपी रोग से बचाव के लिए जिले में पशुपालन विभाग द्वारा टीकाकरण किया गया है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में बीते माह अभियान चलाकर दो लाख 10 हजार गायों को टीकाकरण किया गया है। लंपी रोग के लक्षण के बारे में जानकारी देते हुए सीबीओ डा. एके शाही ने बताया कि लंपी त्वचा रोग एक विषाणु जनित रोग है। जो गो जाति के पशुओं में होता है। यह रोग विषाणु, मच्छर, टिक्स, बाइटिग फ्लाई आदि के द्वारा फैलता है। यह भी पढ़ें- लम्पी से बचाव के लिए 43,500 गोवंशों का टीकाकरणलक्षण उन्होंने कहा कि यह प्राय: रोग गायों में होता है। लंपी रोग में दो से तीन दिनों तक हल्का बुखार आता है। इसके बाद दो से पांच सेमी व्यास का गोलकार गांठ पूरे शरीर के चमड़ी पर दिखाई पड़ती है। गांठ गोलाका...