Ghazipur News: दो दुकानों से दस लाख के सामान चोरी
गाजीपुर, जुलाई 26 -- Ghazipur News: सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के नसीरपुर में चोरों ने शनिवार की देर रात दो दुकानों में चोरी किया। इसमें लाखों रुपये के मोबाइल, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकदी लेकर चले गये। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर घटना का शीघ्र खुलासा करने और चोरी किए गए सामान को बरामद कराने की मांग की है। बता दे की सेहमलपुर गांव निवासी विमलेश मौर्य और खिजिरपुर निवासी बृजेश कुमार की नसीरपुर स्थित पेट्रोल पंप के सामने मोबाइल रिपेयरिंग, डीजे व इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें हैं। दोनों रोज की तरह शनिवार की रात में दुकान बंद कर अपने घर चले गए। रविवार की सुबह करीब 10 बजे जब दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे मिले और अंदर रखा अधिकांश सामान गायब था। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.