गाजीपुर, अक्टूबर 25 -- Ghazipur News: गाजीपुर। चिन्मय भारत एकेडमी, लखमीपुर, गाजीपुर में शिक्षक प्रशिक्षण के दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ निदेशक पंकज राय, प्रधानाचार्य संध्या राय, सीबीएसई द्वारा नियुक्त संसाधक शैलेन्द्र कुमार सिंह प्रधानाचार्य जेएस पब्लिक स्कूल, वाराणसी तथा डॉ. प्रज्ञा शर्मा उपप्रधानाचार्य सनबीम स्कूल, सारनाथ, वाराणसी ने दीप प्रज्ज्वलन करते हुए मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यशाला कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के अंतर्गत कक्षा प्रबंधन पर आयोजित की गई थी। जिसमें संबंधित जानकारी दी गयी। इस दौरान आशीष प्रधान, नीरज राय, संदीप पांडे, संजय पासवान, रश्मि राय, सिल्का दास, सिमरन, साजिया, मनोज कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: जेपी स्कूल में शिक्षकों के कौशल विकास...