गाजीपुर, अगस्त 28 -- Ghazipur News: गाजीपुर (बारा)। गहमर कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय गांव के गोपाल राय पट्टी में शुक्रवार की सुबह कुंआ में वृद्ध महिला का शव मिला। मृतका की पहचान गांव निवासी 70 वर्षीया उर्मिला देवी पत्नी राजेंद्र प्रसाद शर्मा पट्टी खेमनराय के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि उर्मिला देवी बीते 26 अगस्त से घर से लापता थीं। परिजन उनकी लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका था। बता दे कि ग्रामीण कुएं पर स्नान करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर कुएं के पानी में उतराए हुए शव पर पड़ा। शव दिखाई देते ही ग्रामीणों में खलबली मच गई। देखते ही देखते मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल गहमर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की म...