गाजीपुर, नवम्बर 26 -- Ghazipur News: नंदगंज, हिन्दुस्तान संवाद। धरवां गांव में मां-बेटी की निर्मम हत्या के मामले में नामजद आरोपी परवेज उर्फ सोनू अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस की पांच टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस आरोपी के करीबियों और उसके संभावित ठिकानों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। सूत्रों की मानें तो कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। मां-बेटी के हत्याकांड के बाद धरवां गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। जिस घर में जैबुन निशां अपनी आठ साल की बेटी आईमन के साथ रहती थी, वहां अब ताला लटक रहा है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: मां-बेटी का गला रेतकर हत्या, बाहर से जड़ दिया ताला पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद बुधवार रात मां-बेटी के शव गांव के ही कब्रिस्तान मे...