गाजीपुर, जुलाई 28 -- Ghazipur News: सेवराई, हिन्दुस्तान संवाद। जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह ने सोमवार को विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सड़कों, नहरों में पानी की स्थिति का जायजा लेने के साथ ही उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर देवल कर्मनाशा पुल के पास निर्माणाधीन भव्य स्वागत गेट का निरीक्षण किया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। दिलदारनगर-देवल मार्ग पर करोड़ों रुपये की लागत से बन रहा यह स्वागत गेट यूपी-बिहार सीमा की पहचान बनेगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कहा कि पत्थरों से सुसज्जित यह गेट क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाएगा और आने-जाने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। विधायक ओमप्रकाश सिंह ...