गाजीपुर, जुलाई 19 -- Ghazipur News: जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला को उसका ही देवर पिछले एक वर्ष से मानसिक रूप से प्रताड़ित और छेड़खानी करता था। महिला के अनुसार उसके पति बाहर राजस्थान में मजदूरी करता है, जिसका फायदा उठाकर उसका देवर उस पर दबाव बनाता है और आए दिन छेड़खानी करता है। विरोध करने पर आरोपी उसे मारपीट कर घर से भगाने का प्रयास करता है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना जमानियां में आरोपी देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...