गाजीपुर, जुलाई 12 -- Ghazipur News: गाजीपुर। देवकली-सैदपुर भितरी मार्ग की हालत खराब होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भरने से समस्या और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से मार्ग की मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क जर्जर हो चुकी है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र और वाहन चालक गुजरते हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुगम बनाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: सुहवल-ढढनी मार्ग पर गड्ढों में भरा पानी, राहगीरों की बढ़ी परेशानी यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: आए दिन लोग खा रहे चोट, फिर भी माननीयों को चाहिए बस वोट

हिंदी हिन्दुस्तान की स...