Ghazipur News: दूध बांटने गए विक्रेता की लूना चोरी
गाजीपुर, सितम्बर 27 -- Ghazipur News: जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित प्रशांत नगर कॉलोनी में शनिवार को घर-घर दूध बांटने गए बभनपुरा निवासी मुन्ना राजभर की लूना चोरी हो गई। घटना की जानकारी पुलिस चौकी में देते हुए पीड़ित ने लिखित तहरीर दी है। मुन्ना राजभर के अनुसार वह रोज की तरह शनिवार को भी दूध वितरण के लिए प्रशांत नगर कॉलोनी पहुंचा था। लूना को बाहर खड़ी कर वह घरों में दूध देने चला गया। कुछ देर बाद वापस लौटने पर वाहन गायब मिला। उसने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.