गाजीपुर, अक्टूबर 12 -- त्योहारों में विशेष ट्रेन और रेल सेवाएं Ghazipur News: दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली और पटना के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन का दिलदारनगर स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहराव होगा। इसके साथ ही आरा-बनारस मेमू और पटना-वाराणसी पैसेंजर ट्रेनों का बनारस तक परिचालन 11 अक्टूबर से दोबारा शुरू कर दिया गया है। इससे क्षेत्रीय यात्रियों को राहत मिलेगी। हाजीपुर जोन की ओर से जारी समय-सारणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 04088 नई दिल्ली-पटना स्पेशल 10 से 25 अक्टूबर तक चलेगी। यह नई दिल्ली से शाम 3:50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:40 बजे दिलदारनगर पहुंचेगी। दो मिनट ठहराव के बाद 9:42 बजे पटना के लिए रवाना होगी और दोपहर 12:45 बजे गंतव्य पर पहुंचेगी। इसी तरह...