Ghazipur News: दिलदारनगर-देवल मुख्य मार्ग पर पुलिया की टूटी रेलिंग
गाजीपुर, सितम्बर 8 -- Ghazipur News: दिलदारनगर। दिलदारनगर-देवल मुख्य मार्ग पर उसिया गांव के पास पुलिया की रेलिंग और सुरक्षा दीवार लंबे समय से टूटी होने से हादसे का खतरा बना हुआ है। सड़क किनारे फैली झाड़ियों और पेड़ों की लटकती टहनियों से रास्ता भी संकरा हो गया है। रात के समय समस्या और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों के अनुसार, पुलिया पर सुरक्षा रेलिंग और दीवार नहीं होने से अंधेरे में वाहन चालकों को पुलिया का सही अंदाजा नहीं लग पाता। इससे दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। वहीं, सड़क तक फैली झाड़ियों के कारण सामने से आने वाले वाहन भी स्पष्ट दिखाई नहीं देते। यह मार्ग देवल, हरिकेशपुर, अमौरा, धनाढ़ी, अरंगी, खजूरी, मायापुरी और उसिया समेत दर्जनों गांवों को जोड़ता है। ग्रामीणों ने रेलिंग व सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.