Ghazipur News: दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
गाजीपुर, अगस्त 17 -- Ghazipur News: खानपुर। नागपंचमी के अवसर पर गोपालपुर गांव में ग्रामीणों की ओर से दंगल का आयोजन हुआ। अखाड़े में दर्जनों पहलवानों ने अलग-अलग भार वर्ग में दमखम दिखाते हुए शानदार दांव-पेंच आजमाए। रोमांचक मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। गोलू, चिन्नू, आयुष, कुश और हर्षित ने अपने-अपने भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। विजेता पहलवानों का ग्रामीणों ने तालियों से उत्साहवर्धन किया। दंगल ने गांव की एकता, भाईचारे और पारंपरिक खेल संस्कृति की मिसाल पेश की। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान हरिदास यादव, विधानसभा अध्यक्ष कमलेश यादव, रिंकू, अमरिंदर, सर्वेश, पवन यादव, आनंद, दीपक और राजकुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Balia News: दंगल में पहलवानों ने दिखाया जोर यह भी पढ़ें- Varana...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.