गाजीपुर, नवम्बर 4 -- Ghazipur News: गाजीपुर। धनतेरस, दीपावली, भाई दूज और डाला छठ पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिले में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। त्योहारों के मद्देनजर विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित कर जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों से सहयोग की अपील की जा रही है। वहीं बाजारों, कस्बों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने पटाखों की सुरक्षित बिक्री, गंगा घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए हैं। रेवतीपुर में सर्राफा दुकानों पर सीसीटीवी लगाने की अपील : थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक धर्मदास सिद्धार्थ की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। यह भी पढ़ें- Katihar News: दीवाली,काली...