गाजीपुर, नवम्बर 4 -- Ghazipur News: गाजीपुर। आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बुधवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। भांवरकोल, सेवराई और जखनियां में हुई बैठकों में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पूजा आयोजकों, व्यापारियों, धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों को शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। साथ ही त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। निर्धारित मानकों पर ही करे ध्वनि विस्तारक यंत्रों का संचालन यह भी पढ़ें- Purnia News: शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपीलभांवरकोल में त्योहारों पर शांति की अपील भांवरकोल। थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक ह...