गाजीपुर, अक्टूबर 7 -- Ghazipur News: बरेसर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर पुलिस ने बुधवार को तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उनके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक मो. रुस्तम खां ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए भादवि के वारंटी रमेश पुत्र परमा राम निवासी चौथी बांध को गिरफ्तार किया। इसके अलावा न्यायालय जेएम-3 के वारंटी नन्दलाल पुत्र मरछू राम और धर्मेन्द्र राम पुत्र हरिहर राम, दोनों निवासी ग्राम दहेन्दू थाना बरेसर, को भी उनके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीनों वारंटियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने व...