गाजीपुर, सितम्बर 18 -- Ghazipur News: खानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर में चिकित्सकों की कमी और बदहाल सुविधाओं के बीच करीब डेढ़ दर्जन गांवों की स्वास्थ्य व्यवस्था चल रही है। सीएचसी में महज तीन चिकित्सक तैनात हैं, जबकि बाल रोग विशेषज्ञ और स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद खाली है। फार्मासिस्ट की कमी से दवा वितरण व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में गंभीर मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है। सीएचसी में डिजिटल एक्स-रे की सुविधा भी नहीं है। मरीजों को जांच के लिए बाहर जाना पड़ता है, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ते हैं। स्थानीय लोगों ने डिजिटल एक्स-रे के साथ पर्याप्त चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की मांग की है। परिसर में शुद्ध पेयजल और जलनिकासी की व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। चिकित्सक आवासों...