Ghazipur News: तीन किशोरियों को भगाने का आरोपी गिरफ्तार
गाजीपुर, अगस्त 13 -- Ghazipur News: नगसर, हिन्दुस्तान संवाद। नगसर हाल्ट थाना पुलिस ने तीन किशोरियों को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुरुवार को नगसर हाल्ट स्टेशन के समीप घेराबंदी कर ओमकार उर्फ मिथुन निवासी कपसिया, थाना कंदवा, चंदौली को दबोचा। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने तीनों किशोरियों को भी सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, सात अगस्त को क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि क्षेत्र में मजदूरी करने वाला ओमकार उर्फ मिथुन उनकी तीनों पुत्रियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। संभावित ठिकानों पर दबिश के दौरान गुरुवार को आरोपी के नगसर हाल्ट स्टेशन के आसपास होने की सूचना मिली, जिसके बाद कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सोन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.