गाजीपुर, अगस्त 13 -- Ghazipur News: गाजीपुर। स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक उत्साह का माहौल है। बाजारों में तिरंगे की दुकानें सज गई हैं और खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानों पर राष्ट्रीय ध्वज के अलावा तिरंगा बैज, बैंड, टोपी, स्टिकर और अन्य देशभक्ति से जुड़ी सामग्री की मांग बढ़ गई है। बाजार में जगह-जगह तिरंगे नजर आने से शहर देशभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दे रहा है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह है। अभिभावक भी बच्चों के लिए तिरंगा और देशभक्ति से जुड़ी सामग्री खरीद रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से तिरंगे की बिक्री में तेजी आई है। स्कूलों और सरकारी संस्थानों में भी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। यह भी पढ़ें- Bokaro News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर बाजारों ...