गाजीपुर, अक्टूबर 9 -- Ghazipur News: खानपुर। रामपुर पावर हाउस अंतर्गत सिधौना गांव में गुरुवार शाम बिजली के तार पर पेड़ की डाल गिरने से करीब एक दर्जन घरों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। हादसे में बिजली के दो खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद गांव के संबंधित हिस्से में अंधेरा छा गया। ग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार शाम से बिजली आपूर्ति ठप है। शुक्रवार तक आपूर्ति बहाल नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली नहीं रहने से घरेलू कामकाज, मोबाइल चार्ज करने और पानी की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से क्षतिग्रस्त खंभों और तारों की जल्द मरम्मत कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: दर्जनों खंभे-तार टूटे पड़े, दुरुस्त नहीं हो सकी 300 गांवों की बिजली...